![]() |
| RRB Group D Recruitment 2026 Apply Online: 22,000+ पदों के लिए आवेदन हुआ जारी |
भारतीय रेलवे (Indian Railway) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। RRB Group D Apply Online 2026 की प्रक्रिया द्वारा CEN 09/2025 के तहत RRB Group D की भर्ती शुरू हो गई है। जितने भी योग्य उम्मीदवार है वह भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। यह भर्ती Indian Railway के विभिन्न जोन में Level-1 पदों की भर्तियों में आयोजित होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गई थी। यह प्रक्रिया 9 मार्च 2026 तक चालू रहेगी। अगर आप भी भारतीय रेलवे (Indian Railway) में नौकरी करना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए है।
RRB Group D Recruitment 2026 क्यों महत्वपूर्ण है?
इस बार भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा आयोजित RRB Group D भर्ती अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है क्योंकि इस भर्ती में इस बार CEN 09/2025 के तहत Level-1 पर 22,195 से अधिक पदों पर भर्तियां दी जाएगी। RRB Group D के इन पदों पर Assistant Pointsman, Track Maintener और तकनीकी एवं गैर तकनीकी के पद शामिल होंगे। भारतीय रेलवे (Indian Railway) की नौकरी अच्छे वेतन और भत्ते एवं प्रमोशन के अवसर प्रदान करने की वजह से युवाओं में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इसी वजह से हर वर्ष लाखों युवा भारतीय रेलवे की परीक्षा की तैयारी करते है।
महत्वपूर्ण तिथियां - RRB Group D Apply Online 2026 Important Dates:
RRB Group D Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह समय से पहले आवेदन कर लें।
| RRB Group D Recruitment 2026 – Important Dates | |
|---|---|
| कुल पद | 22,195 पद |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 31 जनवरी 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 9 मार्च 2026 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 11 मार्च 2026 |
| आवेदन में सुधार तिथि | 12 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक |
| परीक्षा तिथि | जल्दी घोषित की जाएगी |
RRB Group D Recruitment Eligibility Criteria 2026:
RRB Group D Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का सबसे पहले भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। RRB Group D में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को सही से समझना जरूरी है। अगर कोई भी उम्मीदवार इन शर्तों को पूरा नहीं करता है तो उस उम्मीदवार का आवेदन रद्द किया जा सकता है। इसलिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु और आरक्षण से संबंधित नियमों की सही जानकारी होनी जरूरी है।
आयु सीमा और छूट- RRB Group D Age Limit & Relaxation:
RRB Group D 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होना जरूरी है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। जितने भी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार है उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारो के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अल्पसंख्यक (OBC) वर्ग के लिए 3 वर्ष की आयु छूट मिलेगी और PwBD वाले वर्गों के लिए आयु में 10 वर्ष से 15 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है। जितने भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) है उन्हें सेवा अवधि के आधार पर आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
RRB Group D Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं (Matric) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारो ने SCVT या NCVT से मान्यता प्राप्त Industrial Training Institute (ITI) अथवा National Apprenticeship Certificate (NAC) लिया हुआ है तो वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
आवेदन कैसे करें - RRB Group D Apply Online 2026:
Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा आयोजित होने वाली भर्ती RRB Group D Recruitment 2026 के आवेदन करने की प्रक्रिया उम्मीदवारों के लिए पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसलिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ ले।
फॉर्म भरने का तरीका:
• ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
• वहां पर New Registration या फिर Create An Account पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करें।
• रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को अपना नाम, Email ID या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि सही से भरें।
• रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद CEN 09/2025 - Group D भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
• अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता, श्रेणी और जरूरी जानकारी सही से भरें।
• अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर और अपने जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें।
• पेमेंट ऑनलाइन करके फॉर्म को सबमिट कर दे और प्रिंट आउट निकाल लें।
Important Links:
| Apply Online | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
आवेदन शुल्क - RRB Group D Application Fee:
RRB Group D Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क (Application Fees) सभी श्रेणी (Category) के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन करते समय आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। ओबीसी (OBC), सामान्य (General) और EWS वर्ग के उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। अगर उम्मीदवार Computer Based Test (CBT) परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपए रिफंड (Refund) मिल जाते है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), दिव्यांग (PwBD), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। इस वर्ग वाले उम्मीदवारो को CBT परीक्षा में शामिल होने पर 250 रुपए रिफंड हो जाते है यानी निःशुल्क आवेदन हो जाता है।
RRB Group D Selection Process 2026 - चयन प्रक्रिया:
RRB Group D Recruitment के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से चार चरणों में आयोजित की जाएगी।
• Physical Efficiency Test (PET)
• Computer Based Test (CBT)
• Medical Examination
• Document Verification
परीक्षा पैटर्न - RRB Group D Exam Pattern 2026:
RRB Group D CBT परीक्षा ऑनलाइन मोड में की जाएगी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice Question) पूछे जाएंगे जिसमें उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। दिव्यांग (PwBD) वाले उम्मीदवारो को अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
RRB Group D Online Exam 2026 FAQ:
प्रश्न - RRB Group D वैकेंसी में कुल कितने पद है?
उत्तर - RRB Group D वैकेंसी में कुल 22,195 पद Level-1 पर है
प्रश्न - RRB Group D की परीक्षा कब होगी?
उत्तर - जल्दी ही
प्रश्न - RRB Group D Apply Online 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर - 9 मार्च 2026
प्रश्न - RRB Group D के योग्यता कितनी है?
उत्तर - 10वीं पास या ITI/NAC
प्रश्न - RRB Group D का आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर - SC,ST के लिए 250 रुपए और सामान्य, OBC और EWS के लिए 500 रुपए

0 Comments